रांची: कोरोना महामारी से बचने के लिए पुरा देश कई हफ्तों से बंद पड़ा है. इस लॉकडाउन के दौरान भी कई लोग ऐसे हैं जो लगातार समाज के असहाय तबकों की मदद करने में लगे हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची जिला की अध्यक्षा अनिता वर्मा के द्वारा वट सावित्री पूजा के अवसर पर घर में रहकर जरुरतमंदों के लिये खुद से मास्क बनाया जा रहा है. अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग मिले जो खुद से मास्क नहीं खरीद पा रहें इसलिये भाजपा महिला मोर्चा जिला द्वारा संकल्पित होकर लगातार मास्क बनाने का काम किया जा रहा है. इस कार्य में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या सरस्वती कुमारी ने भी निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दी, साथ ही ज़रूरतमंदों के बीच इसका वितरण भी किया जा रहा है.
https://youtu.be/C4OSJyUVwUw
अनिता वर्मा ने कहा हमें सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा तभी भारत आगे बढ़ेगा, और भारत जीतेगा.

