BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमने अपनी बातें मुख्यमंत्री को बता दी है: बंधु तिर्की

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
हमने अपनी बातें मुख्यमंत्री को बता दी है: बंधु तिर्की
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि लैंड म्यूटेशन को लेकर हमने अपनी बातें मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी हैं.

जमीन लूट का नया अध्याय शुरू करना चाहती है सरकार: अमर बाउरी

लैंड म्यूटेशन बिल का विधायक अमर बाउरी ने खुलकर विरोध किया है. उनका कहना है कि इस बिल के जरिये सरकार जमीन लूट का एक नया अध्याय शुरू करना चाहती है. सरकार जो बिल लेकर आ रही है वो पूरी तरह से गरीब गुरबों की जमीन को लूटने के लिए है. इस बिल की मदद से कहीं न कहीं सीएनटी-एसपीटी एक्ट के मूल आंकड़ों को पूरी तरह से हटाने का प्रयास की जा रही है. जमीन उल्लंघन के मामले जिन अधिकारियों पर है उन्हीं को विशेष जिम्मेवार पद पर रखे गये हैं. समय आने पर सब दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा.

विधेयक को सदन में लाना चाहिए: सरयू राय

विधायक सरयू राय ने कहा कि कैबिनेट से अगर विधेयक पारित हो चुकी है तो विधेयक को सदन में लाना चाहिए था. सदन में विधेयक के लाने से लोग अपनी राय देंगे. जिनको पसंद नहीं आयेगा वे संशोधन देंगे. संसदीय कार्य प्रणाली में विधेयक को सदन में लाया जाना चाहिए. जिस तरह से सरकार काम कर रही है उससे तो यही लगता है कि सरकार थोड़ी भयभीत है कि शायद लोग इसे पसंद नहीं करेंगे. एक सवाल के जवाब में राय ने कहा कि हमने आधिकारिक तौर पर बिल नहीं देखा है, पर हमने राजस्व विभाग से मंगा कर बिल को देखा है उसमें एक खामि है, लेकिन सरकार उसे संशोधित कर सकती है.

लैंड म्यूटेशन बिल काला कानून: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने लैंड म्यूटेशन बिल को काला कानून बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस बिल को वापस लेना चाहिए. उन्हों ने कहा कि इस बिल का विरोध सदन के अंदर और बाहर भी विरोध होगा. लैंड म्यूटेशन बिल पारित होने से गरीब, गुरबों की जमीन की लूट शुरू हो जायेगी. यह बिल सिर्फ जमीन से जुड़े हुए पदाधिकारियों के बचाव में लायी जा रही है. चाहे वो सीओ, सीआइ, एलआरडीसी, कर्मचारी हों. ज‍ब कानून नहीं था तो पूरे झारखंड में भू-माफियाओं से मिलकर जमीन की लूट की गयी. अगर यह कानून बन जायेगा अधिकारी को जमीन लूटने की छूट मिल जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा

Next Post

समाजवादी पार्टी हमेशा मछुआरा समाज के सम्मान की लड़ाई लडती रही हैं- नगीना प्रसाद साहनी

Next Post
समाजवादी पार्टी हमेशा मछुआरा समाज के सम्मान की लड़ाई लडती रही हैं- नगीना प्रसाद साहनी

समाजवादी पार्टी हमेशा मछुआरा समाज के सम्मान की लड़ाई लडती रही हैं- नगीना प्रसाद साहनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d