BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमने भारत को ‘स्टेज 3’ में जाने से बचाया: डॉ. हर्षवर्धन

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
हमने भारत को ‘स्टेज 3’ में जाने से बचाया: डॉ. हर्षवर्धन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि “हमने भारत को तीसरे स्टेज या कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में जाने से बचाया है, साथ ही कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न मापदंडों पर कई देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

हर्षवर्धन ने कहा, “देश में जांच को मजबूत बनाया गया है. आज, हमने पहले ही 5.5 लाख जांच पूरे कर लिए हैं और टेस्ट फ्रीक्वेंसी बढ़ने के बाद हमारे पॉजिटिव मामले नहीं बढ़ रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “पॉजिटिव मामले 4 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ रहे हैं. अगर हम स्टेज 3 में होते तो हम सभी चिंतित होते, लेकिन हम देश को बड़े स्तर पर स्टेज 3 में जाने से बचा पाने में सफल रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारे पास हॉटस्पॉट से संबंधित सारी जानकारी है.” हर्षवर्धन ने खराब परीक्षण किट के मुद्दे पर कहा, “हम परीक्षण किट को उनके मूल देश में वापस कर देंगे, और हमने अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया है. इन किटों को हॉटस्पॉट में इस्तेमाल करने के लिए रणनीति बनाई गई थी.”

उन्होंने कहा कि खराब एंटीबॉडी परीक्षण किट को जिस देश से आए हैं, उन्हें लौटा दिया जाएगा, जिसमें चीन भी शामिल है.
कोरोना से निपटने में पिछले 3.5 महीनों में देश की प्रगति का वर्णन करते हुए.

हर्षवर्धन ने कहा, “8 जनवरी को हमने अपनी पहली बैठक की और आज कई अन्य देशों की तुलना में कोविड-19 के खिलाफ लड़ते हुए, भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.”

उन्होंने कहा कि “हमारे पास पास प्रति 10 लाख की आबादी पर कम मामले हैं. हमारे पास 3 प्रतिशत की मृत्युदर है, जो कम है. मार्च में, कोरोनो वायरस के मामलों के दोगुने होने की दर 3 दिन थी. आज यह 9 दिनों के करीब है.”

हर्षवर्धन ने कहा कि पूरे देश में जहां भी वायरस सक्रिय है, उनके पास पूरी जानकारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरिको सफोला ने सीएम किचन को डोनेट किया 1000 लीटर तेल

Next Post

मलेशियाई महिला को रिम्स से मिली छुट्टी

Next Post
मलेशियाई महिला को रिम्स से मिली छुट्टी

मलेशियाई महिला को रिम्स से मिली छुट्टी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d