गोड्डा: सोमवार को परसपानी में भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि मैंने सुना है कि क्षेत्रीय पार्टी आप को गुमराह कर रही है भड़का रही है. आपसे आग्रह है कि आप गुमराह नहीं हो. क्षेत्रीय पार्टी प्रदेश की झोली खाली करने के लिए बनाया गयी है जबकि भाजपा सरकार आपको विकास की ओर बड़ी तेजी से लिए जा रही है. हम उसी के साथ खड़ा रहते हैं जो गरीब के साथ खड़ा रहता है.
अमित मंडल के पक्ष में मतदान देने हेतु कहा कि भाइयों एवं बहनों 20 तारीख को कमल फूल वाला बटन दबाकर बता दीजिए कि हम विकास के साथ हैं, राज्य की भलाई के साथ हैं. किसी ने ठीक ही कहा है कि राज्य की भलाई के लिए अगर जिला छोड़ना पड़े तो छोड़ देना चाहिए. देश की भलाई के लिए जान भी देना पड़े तो दे देना चाहिए.
मौके पर मौजूद जनता को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, बिहार के सांसद सह चुनाव प्रभारी रामकृपाल यादव और भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार मंडल ने भी संबोधित किया.मंच का संचालन जिला युवा मोर्चा के कृष्ण कन्हैया ने किया. ग्रामीणों के द्वारा सेल्फी लेने की होड़ सी मची हुई थी कई बार अफरा-तफरी भी हुई.
मौके पर हटिया के पूर्व विधायक नवीन जायसवाल ,पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सिया राम भगत, प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी मदन महतो ,पूर्व प्रमुख अजय कुमार भगत, 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह कुमार भगत, महामंत्री गोलू पंडित, संजय झा, सुबोध साह, नंदलाल भगत ,सोनू कुमार भगत ,अजय महतो, बुद्धिनाथ महतो, संजय मंडल आदि अन्य भाजपाई मौजूद थे.

