नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ट्रेंड बताते हैं कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीटों के बीच गैप है.
हमें अब भी उम्मीद है. हालांकि जो भी नतीजा आएगा, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं जिम्मेदारी लूंगा.

