रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु से शोक संतप्त हूं.
“सादा जीवन-उच्च विचार” के सिद्धांत पर चलने वाले स्व. हाजी हुसैन अंसारी का सम्पूर्ण जीवन आम जनों के लिए ही समर्पित रहा. स्व. हाजी हुसैन अंसारी पार्टी के लंबे राजनैतिक जीवन से हमें प्रेरणा मिलती रहेगी.
ईश्वर स्व. हाजी हुसैन अंसारी के आत्मा की शांति एवं दुःख के इस घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों को सहन शक्ति प्राप्त करे.

