BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम खुद बनाएंगे अपना कानून, तभी निकलेगा समाधान: किसान

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
हम खुद बनाएंगे अपना कानून, तभी निकलेगा समाधान: किसान
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की अहम बैठक से पूर्व किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि इस समस्या का समाधान तभी निकलेगा जब किसान अपना कानून खुद बनायेंगे. उन्होंने कहा कि हम किसी भी ऐसे कानून को स्वीकार नहीं करेंगे, जो बिना हमसे पूछे चुपचाप बनाकर हमारे ऊपर थोप दिया गया है.

इसके पहले यूपीए शासन के दौरान भूमि अधिग्रहण कानून पर भी किसानों और केंद्र सरकार में मतभेद हुआ था, लेकिन उसका समाधान तभी निकल पाया जब कानून बनाने में किसानों को भी उचित भागीदारी दी गई. किसान अब उसी तर्ज पर नए कानून में भी भागीदारी चाहते हैं.

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि अगर अगर आज की वार्ता से कोई हल नहीं निकलता है तो इसके बाद किसान सरकार के बुलावे पर नहीं आएंगे. इसके बाद अब वार्ता की तारीख़ सरकार नहीं, बल्कि किसान देंगे और उसे हमारी शर्तों पर बात के लिए आगे आना होगा.

उन्होंने कहा कि सरकार को इस मानसिकता से बाहर आना होगा कि वो चाहे जो कानून बनाकर चाहे जब हमारे ऊपर थोप देगी. इस आंदोलन का सबसे अच्छा संदेश यह जाना चाहिए कि आगे से किसानों या मजदूरों से जुड़ा कोई भी कानून बनाया जाये, तो उससे पहले उसके बारे में उसकी राय पूछी जाए. साथ ही कानून बनाने में किसान-मजदूर संगठनों के कुछ प्रतिनिधि अवश्य शामिल होने चाहिए.

दिल्ली को चारों तरफ से घेरकर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बाधित कर कानून बनाने का दबाव डालना कितना उचित है? इस सवाल पर किसान नेता ने कहा कि किसानों ने किसी का रास्ता नहीं रोका है, किसान तो केवल दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने ही हमें आगे बढ़ने से रोक दिया. जहां सरकार ने रोका, हम वहीं जम गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरा प्रशासन सबसे ज्यादा विविधताओं से भरा होगा: बाइडन

Next Post

डॉ. इरफान अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़के, कहा- कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कर रहे हैं कमजोर

Next Post
डॉ. इरफान अपनी  पार्टी के नेताओं पर  भड़के, कहा- कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कर रहे हैं कमजोर

डॉ. इरफान अपनी पार्टी के नेताओं पर भड़के, कहा- कुछ निकम्मे लोग पार्टी संगठन को कर रहे हैं कमजोर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d