BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम मुकदमों से नहीं डरेंगे, सेवा कार्य और तेज करेंगे: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in Uncategorized
हम मुकदमों से नहीं डरेंगे, सेवा कार्य और तेज करेंगे: प्रियंका गांधी

हम मुकदमों से नहीं डरेंगे, सेवा कार्य और तेज करेंगे: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी नहीं डरेगी और सेवा कार्य तेज करेगी. उन्होंने ट्वीट किया, ”पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं.

‘कांग्रेस के सिपाही’ राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा उपलब्ध करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं.” उनके मुताबिक उप्र कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने आरोप लगाया, ”अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया.

अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गए हैं.” उन्होंने कहा, ” परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया. मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है. सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे.”

बता दें कि प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए 1000 बसों की पेशकश को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के एक दिन बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं से श्रमिकों की आवाज उठाने का संदेश दिया. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश भेजकर कहा है कि हमें कोई डरा नहीं सकता और हम पूरी ताकत से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे.

प्रियंका ने कहा, ”साथियों, आपने देखा योगी सरकार का कोरोना वायरस महामारी से लड़ने का तरीका. कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया.” कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज राजीव गांधी जी का 30वां शहादत दिवस है. राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दी. गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था. उन्होंने कहा, ”हम सब उनकी सोच के वारिस हैं. हमने राजीव जी से सीखा है कमजोरों की मदद करना. हमें कोई नहीं डरा सकता.’

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया कि पैदल चलते श्रमिकों, पैदल चलती गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की. इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक तीन दिन में अपने घर पहुंच जाते. बसें वापस लौट गईं. श्रमिक पैदल चलते रहे. भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचल दिया. बयान में आगे कहा गया कि यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया. न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे मजदूरों में से 79 को जांच के बाद किया गया मुक्त

Next Post

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल पर भारत में लगी मुहर

Next Post
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल पर भारत में लगी मुहर

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल पर भारत में लगी मुहर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d