BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हम जल्द ही कोविड-19 का टीका विकसित करने में सफल होंगे: WHO

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
हम जल्द ही कोविड-19 का टीका विकसित करने में सफल होंगे: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि दुनिया में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र (एसईएआर) से वैक्सीन का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले भारत, इंडोनेशिया और थाइलैंड जैसे देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए. वैश्विक संस्था ने एसईएआर के वैक्सीन (टीका) उत्पादकों और राष्ट्रीय नियामक अधिकरणों से कोविड-19 का टीका विकसित करने के काम में तेजी लाने का अनुरोध भी किया.

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए एसईएआर के वैक्सीन उत्पादकों और राष्ट्रीय नियामक अधिकरणों की बैठक आयोजित की और कोरोना वायरस के टीके के विकास के लिए समयसीमा, उत्पादन क्षमता और आवश्यक प्रक्रियात्मक समायोजन के मुद्दों पर चर्चा की.

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में भारत, इंडोनेशिया और थाइलैंड के टीका उत्पादकों ने समयसीमा और उत्पादन क्षमता पर चर्चा की, जबकि नियामक संस्थाओं ने समायोजन की विवेचना की, जिसकी कोविड-19 के टीके को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जरूरत होगी.

दक्षिण-पूर्व एशिया की डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र टीका उत्पादन का केंद्र है, और इसे इस महामारी से निपटने में अब अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल से पहले कई चीजों को पूरा किया जाना चाहिए. इसमें प्री-क्लीनिकल और क्लीनिकल परीक्षण, उत्पादन, लाइसेंस, टीके की सप्लाई और मार्केटिंग के बाद उस पर निगरानी की योजना शामिल है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स निदेशक को कार्यमुक्त किये जाने का विधायक ने किया विरोध

Next Post

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अन्य दुकानें खोलने संबंधी आदेश को किया गया रद्द 

Next Post
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अन्य दुकानें खोलने संबंधी आदेश को किया गया रद्द 

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अन्य दुकानें खोलने संबंधी आदेश को किया गया रद्द 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d