BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे, हम हर संभव मदद करेंगे: प्रियंका गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि जहां भी अन्याय होगा वहां कांग्रेस खड़ी होगी.

प्रियंका ने पहले एक स्थानीय मदरसे के मौलाना से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य पर प्रभावित लोगों से मिलते हुए रुकैया परवीन नामक उस युवती से मुलाकात की जिसकी जल्द ही शादी तय है. रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और उसने तोड़फोड़ की एवं वह बहुत सारा समान ले गयी.

प्रियंका ने इस लड़की का उल्लेख करते हुए कहा, ”उसकी शादी होने वाली थी. पुलिस ने इसके घर में घुसकर समान तोड़फोड़ दिया .लड़की के सिर पर चोट लगी है.’.

उन्होंने कहा, ”जहां जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे. हम हर संभव मदद करेंगे.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”मैंने हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को चिट्ठी लिखी जिसमें कई मामलों का विवरण है. हमने उन्हें बताया कि पुलिस ने किस तरह लोगों को बेवजह मारा-पीटा है.”

उन्होंने कहा, ”अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करे. इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पुलिस घरों में घुसकर मारपीट कर रही है. पुलिस का काम न्याय दिलाना है, लेकिन यहां तो उलटा हुआ है.”

सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बाद प्रियंका मेरठ भी जा सकती हैं. उन्हें और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले दिनों मेरठ जाने से रोक दिया गया था.

प्रियंका ने इससे पहले बिजनौर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मारे गए दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधी रात के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हवाई हमला

Next Post

कांग्रेस ने कहा, ननकाना साहिब पर ‘हमले’ के लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार

Next Post
कांग्रेस ने कहा, ननकाना साहिब पर ‘हमले’ के लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार

कांग्रेस ने कहा, ननकाना साहिब पर 'हमले' के लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d