BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण के चेन को ब्रेक करने के लिए बहुत जल्द फैसला लेंगे-मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in समाचार
1008 लाईट हाउस निर्माण मामले में सीएम से विचार कर फैसला लेंगे-मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चेन को ब्रेक करने के लिए कैसे मजबूत कदम उठाये जाए, इसके लिए राज्य सरकार बहुत जल्द फैसला लेगी. मुख्यमंत्री शनिवार को सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद अपनी बात रख रहे थे.

हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान हाल किसी से छिपी नहीं है और उनका मानना है कि सच्चाई छिप भी नहीं सकती. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाव को लेकर एक साल से ऊपर हो चुका है. पूरी दुनिया के विकसित देशों की स्थिति भी बिगड़ी है.  सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है. किस तरह की पाबंदियों से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका, इस संबंध में देश और विभिन्न राज्यों द्वारा लिये गये निर्णय पर चर्चा कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार अपने सीमित संसाधनों से स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है. प्रारंभ में राज्य में एक भी आरटीपीसीआर लैब नहीं था, लेकिन आज हर जिले में कोरोना जांच की व्यवस्था है, कुछ वर्ल्ड क्लास लेबोरेट्ररी भी कार्यरत है. उन्हांने कहा कि अब राज्य में 9 डेडिकेटेड कोरोना लैब की भी स्थापना की जा रही है. सैंपल कलेक्शन क्षमता को बढ़ाने के साथ ही मशीनों की संख्या भी बढ़ायी जा रही है. दो कोबास मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है, उन्हें बताया गया है कि 15 से 20 दिनों में ये मशीनें उपलब्ध हो जाएगी.  मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जिले में 50 हजार ऑक्सीजन से सुसज्जित बेड उपलब्ध कराये जा रहे है, प्रमंडल स्तर पर भी 100 अतिरिक्त ऑक्सीजन सर्पाटेट बेड की व्यवस्था की जा रही है. रांची में अभी एक सप्ताह में 600 ऑक्सीजन सुसज्जित बेड उपलब्ध कराये गये और 630 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है. ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑक्सीमीटर और मेडिकल किट उपलब्ध कराये जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने डॉ0 गिरधारी राम गौंझू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिस तरह से वे अस्पताल-अस्पताल घूमते रहे और भर्ती होने में विलंब हुआ, इस तरह की घटना से काफी निराशा होती है. पहले भी कोरोना संक्रमण में सरकारी अस्पतालों ने दक्षता के साथ स्थिति में निपटने में सफलता हासिल की है. उन्हांने बताया कि झारखंड में केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय के बड़ी फोर्स है, इस संबंध में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से भी सहयोग का आग्रह किया गया है और उन्हें पत्र भेजा गया है.

संकट की घड़ी में भाजपा मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी, सरकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे-दीपक प्रकाश

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न इस संकट की घड़ी में पार्टी पूरी मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्त्ता भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ ही सरकारी कार्यक्रमों को भी सफल बनाने का प्रयास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को तत्काल हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था करनी चाहिए. वहीं सरकार ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए टाटा स्टील और जिंदल स्टील से सिलेंडर लगाने को कहा. उन्हांने कहा कि कोविड मरीजों के लिए जो मानक दवाईयां निर्धारित की गयी है, उसकी कमी हो गयी है, दवा का इंतजाम हो. इसके अलावा बेड की उपलब्धता सुनिश्चित और मरीज की गंभीरता की स्थिति को देखते हुए बेड उपलब्ध हो. साथ ही घर में ही आइसोलेशन में इलाज संक्रमितों की चिकित्सकों की टीम ऑडियो-वीडियो के माध्यम से मॉनिटरिंग करें तथा उन्हें आवश्यक सलाह दें. इसके साथ ही एचएफएनसी क्रय ज्यादा हो, वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो और इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित हो. इसे लेकर राज्य सरकार सीधे मैनुफैक्चर से खरीद करें. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधायक निधि से भी कोरोना संकट से निपटने के लिए इजाजत मिलनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लालू की जमानत होते ही एम्स पहुंची राबड़ी देवी

Next Post

समय पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था हो-सुदेश महतो

Next Post
हूल विद्रोह के नायकों को इतिहास के पन्नों में जगह मिले : सुदेश कुमार महतो

समय पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था हो-सुदेश महतो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d