गुमला:गुमला के जारी थाना क्षेत्र के किताम बजार मे शनिवार को अज्ञात हथियार बंन्द नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला और दो व्यापारियों से 32 हजार रुपये लूट ले गये. जारी के किताम गांव मे शनिवार को सप्ताहिक हाट लगता है, जहां दूर दूर से व्यपारी धान खरीदने के लिए पहुंचते है. शनिवार को एकाएक तीन अपराधी एक मोटर साईकिल मे सवार होकर पहुंचे और धान खरीद रहे व्यापारी सिकरी निवासी आजम खान के कनपटी मे रिवाल्वर सटा बीस हजार रूपये लूट लिये. आजम खान के विरोध करने पर अपराधियों ने उनके माथे पर रिवाल्वर के बट से वार कर दिया.जिससे आजम खान के माथे पर आंशिक चोटे आई. वही दूसरे व्यापारी चैनपुर निवासी शम्भु केसरी से भी बारह हजार लूट ले गये. इधर लूट पाट की घटना के बाद से लोग दहशत मे हैं.
पिछले कुछ वर्षो से भाकपा माओवादियों के बैकफुट पर चले जाने के बाद से इस क्षेत्र मे आपराधिक घटनाएं बड़ गई है. चैनपुर, डुमरी, व जारी इलाके मे पिछले कुछ दिनों से अपराधी सक्रिय हो गये है. एक सप्ताह पूर्व डुमरी के पेट्रोल पंम्प मे दिनदहाड़े अपराधियों ने ढेड़ लाख रुपए लूट ले गये थे.

