हजारीबाग: मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाखे में किराये के मकान में रह रहे दो युवकों के पास से बुधवार रात 2 बजे चतरा पुलिस ने हथियार बरामद किया है.
चतरा पुलिस दोनों को अपने साथ पूछ ताछ के लिये चतरा ले गई है. दोनों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज़ुबैर के घर में किराये पर रहते थे.
हालांकि चतरा पुलिस द्वारा पूरे घर की तलाशी लेने के बाद ट्रंक से हथियार बरामद हुई.
बता दें कि इस मामले को गुप्त रखा गया है.
वहीं हजारीबाग जिला पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है और घर के मालिक जुबेर को भी चतरा पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.

