BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेप से बचने के लिए पर्दा पहने – बोले PM इमरान

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
रेप से बचने के लिए पर्दा पहने – बोले PM इमरान
Share on FacebookShare on Twitter

इस्‍लामाबाद : पाकिस्‍तान में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसे लेकर अब पीएम इमरान खान ने ऐसी सलाह दे डाली है जिसके बाद वह खुद इस बयान को लेकर घिर गए हैं. दरअसल, इमरान ने रेप से बचने के लिए महिलाओं को पर्दा करने की सलाह दे डाली है. इमरान के इस बयान के बाद एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह बिक‍िनी पहने एक महिला के साथ एक समुद्री बीच पर नहाकर निकल रहे हैं.

यही नहीं इमरान खान ने अश्‍लीलता के लिए भारत और यूरोप को जिम्‍मेदार ठहराया. इमरान खान ने जनता के साथ सीधे संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकने के लिए उन्‍हें जनता के सहयोग की जरूरत है. इमरान खान ने कहा, ‘हमें पर्दा प्रथा की संस्‍कृति को बढ़ावा देना होगा ताकि प्रलोभन से बचा जा सके.’ इमरान खान ने कहा, ‘दिल्‍ली को रेप केपिटल कहा जाता है और यूरोप में अश्‍लीलता ने उनकी पारिवारिक व्‍यवस्‍था को तबाह कर दिया है. इ‍सलिए पाकिस्‍तान के लोगों को अश्‍लीलता पर काबू पाने के लिए मदद करनी चाहिए.’

इमरान खान के इस बयान के बाद अब वह सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इमरान खान का एक वीडियो शेयर करके लोग इमरान खान से पर्दे की सलाह पर सवाल उठा रहे हैं. इमरान खान के इस बेहद पुराने वीडियो में अंडरवियर में दिख रहे हैं और उनके साथ बिक‍िनी पहने एक महिला मौजूद है. दोनों लोग समुद्र में नहाकर निकल रहे हैं.

फाहद ने वीडियो ट्वीट करके कहा कि इमरान खान पर्दा करने पर लेक्‍चर दे रहे हैं लेकिन खुद बीच पर इस तरह से बिकिन पहने महिला के साथ नहा रहे हैं. इमरान खान का यह वीडियो काफी पुराना है जब वह क्रिकेट स्‍टार थे. इमरान खान का यह वीडियो अब खुद उनके लिए गले की फांस बन गया है. रेप की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए इमरान सरकार ने एक कड़ा कानून बनाया है. इसके तहत दुष्कर्म के दोषियों को दवा देकर बधिया भी बनाया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, पहली बार इंसान के दिमाग को बिना किसी वायर के कम्प्यूटर से जोड़ा

Next Post

मुख्तार अंसारी को लेकर SC के निर्देशों का हो रहा पालन: शिव प्रताप

Next Post
मुख्तार अंसारी को लेकर SC के निर्देशों का हो रहा पालन: शिव प्रताप

मुख्तार अंसारी को लेकर SC के निर्देशों का हो रहा पालन: शिव प्रताप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d