रांची: सर्दियों का एहसास और हल्की-फुल्की ठंड अब लोगों को महसूस होने लगी है. शाम ढ़लते और सुबह की सैर इन दिनों लोगों को बदलते मौसम का संदेश दे रही है.
दूसरी तरफ इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग में अगले 2-3 घंटों में वज्रपात होने के साथ भीषण बारिश की संभावना है. जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
विभाग के मुताबिक, इन जिलों में गर्जाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. ऐसे में वज्रपात के बन रहे हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों से ये अपील की है कि वो खराब मौसम में खेत में न जाएं एवं पेड़ और खंभों से दूर सुरक्षित स्थान पर ही रहें. जिसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
इसके साथ ही शनिवार यानी की आज मौसम की जानकारी देते हुए बताया गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. विभाग ने पूर्वानुमानुसार बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है.
इसके अलावा राजधानी रांची में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर किसी प्रकार का मौसमी सिनोप्टिक क्षेत्र बनता हुआ नहीं दिख रहा है. बीते 24 घंटों में राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही है.

