BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम अलर्ट: दिल्ली समेत इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, बारिश होने की भी आशंका

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
मौसम अलर्ट: दिल्ली समेत इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, बारिश होने की भी आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. हालांकि आज दिल्ली वालों को कोहरे से राहत मिली है लेकिन ठंड जस की तस बरकरार है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में आशंकित बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली और एनसीआर के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की अंदेशा है. वहीं यूपी, पंजाब और हरियाणा में कोहरे के चलते उत्तर रेलवे की 16 ट्रेनें देरी से चल रही है.

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड लोगों को ठिठुरा रही है लेकिन मौसम साफ है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के पालम और सफदरजंग में आज सुबह तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री और 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान शिमला से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.2 और अधिकतम भी सामान्य से तीन कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यानी शिमला का न्यूनतम तापमान दिल्ली से तकरीबन डेढ़ डिग्री सेल्सियस ही ज्यादा रहा. इस वजह से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. बारिश होने के बाद ठंड़ और ज्यादा बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की पूरी संभावना है. बादल छाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसकी वजह से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी और उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में भी बारिश हो सकती है. यानी आने वाले दो-तीन दिन और ज्यादा ठंड़ पड़ेगी और शीतलहर भी चलेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की वजह से सर्द हवाएं चलेंगी जिससे सोमवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. लेकिन सोमवार के बाद मौसम फिर करवट ले सकता है और तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की बातचीत भी बेनतीजा

Next Post

गणतंत्र दिवस: 31 जनवरी तक लगी धारा 144, प्रदर्शन पर रहेगी रोक

Next Post
पांच जिलों में धारा 144 लागू, BPSC ने स्थगित की परीक्षा

गणतंत्र दिवस: 31 जनवरी तक लगी धारा 144, प्रदर्शन पर रहेगी रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d