नई दिल्लीः– होली का महापर्व आने वाला है, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इस बीच देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है. पहाड़ों के कुछ जगह बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य और पश्चिम भारत के कई इलाकों में में घनी बारिश भी देखने को मिल सकती है.
दक्षिण-मध्य प्रदेश पर भी साइक्लोन सर्कुलेशन का खतरा मंडरा रहा है, जिससे आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. इसके प्रभाव के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

