नई दिल्लीः- मार्च का महीना है, जो मौसम बदलाव के लिहाज से काफी मायने रखता है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा, जिससे मैदानी इलाकों का तापमान नीचे लुढ़कता जा रहा है. पश्चिम विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है. दक्षिण-पूर्वी हवा के चलते संभावना बहुत कम है, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में भी 29 मार्च से बारिश के आसार बन रहे हैं.
भारतीय मौसम विभाग के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बिजली और बारिश की संभावना बन रही है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली चमकने की संभावना तो है ही साथ ही तेज हवाओं की भी संभावना व्यक्त की जा रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली के साथ मूसलधार बारिश देखने को मिल सकती है.

