रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार को आसमान में बादल रहने के आसार हैं. देर शाम तक गरज के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवाएं चल सकती हैं.
अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी के आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो 22 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा. आगामी 26 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 33 फीसद व न्यूनतम 26 फीसद दर्ज किया गया.

