रांची: रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सात और आठ अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है.

