BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम अलर्ट: 13 से 16 जनवरी तक अनेक राज्‍यों में बारिश, सर्दी, कोहरे की संभावना

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है. दो दिनों से छाए बादल अब हटे तो सर्दी का असर साफ नज़र आ रहा है. रात के समय गहरा कोहरा छाने लगा है जो सुबह तक बना रहता है. मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश में मौसम बदला हुआ रहेगा. कहीं कड़ाके की सर्दी पड़ेगी तो अनेक शहरों में बारिश हो सकती है. जानिये 13 से 16 जनवरी तक के मौसम का हाल.

12 जनवरी से 15-16 जनवरी तक पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अपना शिकंजा कसेंगी और कड़ाके की सर्दी इस दौरान देखने को मिलेगी.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के जैसा ही मौसम आगामी 3-4 दिनों के दौरान अपेक्षित है. यानि दिन में भी सर्दी और रात में भी सर्दी रहेगी.

महाराष्ट्र में पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) अगले 2-3 घंटों के दौरान हो सकती हैं.

हरियाणा में कोहरा छाएगा. यहां अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर आदि शहरों में सर्दी और कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा.

तमिलनाडु में अगले 3-5 घंटों के दौरान शिवगंगा, तंजावुर, तिरुवल्लुर, तिरुवुरपुर, तिरुचिरापल्ली, तिरुप्पुर, तिरुवन्नमलाई, वेल्लोर, विलुप्पुरम और विरुधुनगर जिलों में वर्षा और गरज के साथ वर्षा हो सकती है.

कर्नाटक के बेंगलुरु, बेल्लारी, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, उत्तर और दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गडग, ​​गुलबर्गा, हसन, कोलार, कोप्पल, मंड्या, रायचूर, शिमला में बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है.

उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाली शुष्क हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश और समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क ही बना रहेगा. लेकिन सर्दी पीछा नहीं छोड़ने वाली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कितने रुपये खर्च करने पर दवा की दुकान से खरीद पाएंगे ‘कोविशील्ड’: पूनावाला

Next Post

बाल श्रम में लगे 26 बच्चों को कराया गया मुक्त, 7 गिरफ्तार

Next Post
बाल श्रम में लगे 26 बच्चों को कराया गया मुक्त, 7 गिरफ्तार

बाल श्रम में लगे 26 बच्चों को कराया गया मुक्त, 7 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d