रांची/पटना: सर्दियों का मौसम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है देश के दूसरे हिस्सों की तरह बिहार-झारखंड में भी इसका असर नजर आने लगा है. बिहार की राजधानी पटना समेत सूबे के ज्यादा इलाकों में सुबह-शाम कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है. इस बीच शुक्रवार देर रात पटना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से कोहरे शनिवार सुबह में कुछ हल्का रहा.
इससे पहले शुक्रवार को कई हिस्सों में कोहरे के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी 10 मीटर से ज्यादा नजर नहीं आ रही है. झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां कल यानी रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है.
कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में इस हफ्ते ठंडक बढ़ सकती है. अगले एक-दो दिन में कई इलाकों में बारिश का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. 17 दिसंबर से सूबे में कड़ाके ठंड की दस्तक हो सकती है.
हालांकि, अभी भी सुबह और शाम में कंपकंपी है. विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को गया में सबसे घना कोहरा रहा, सुबह 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम नजर आई, हालांकि, बाद में हालात बदले में 100 मीटर की दूरी तक विजिबिलिटी हो गई.

