रांची: राजधानी रांची में शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा. शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला, जो सुबह सात बजे तक साफ हो गया. वहीं आज राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल, मेघ गर्जन, और हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के अऩुसार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में शाम तक बारिश होने की संभावना है. इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं आज से 11 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा. इसके साथ ही हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है. इससे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावाना है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान09-10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा. राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाइबासा में 08.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी.

