BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम अलर्ट: अगले 24 घंटे में इन जगहों पर गरज-चमक के साथ होगी बारिश

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना है, जिसमें भीषण गर्मी की तपन से लोगों का पसीना निकल रहा है. उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक अगले 3 दिन के अंदर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा में बारिश की संभावना बनी हुई है.

हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम रहने से लोगों की परेशानी कम होगी, जबकि 12 अप्रैल को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मैदानी इलाकों में 16 तारीख तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत बंगाल और ओडिशा में अगले तीन दिन के दौरान बारिश होने की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान इसी तरह की मौसम की स्थिति झारखंड में भी देखने को मिल सकती है. बिहार, बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटे में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले तीन दिनों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. अरुणाचल प्रदेश में बिजली गरजन, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. अगर दक्षिण भारत की बात करें तो केरल और तेलंगाना में 5 दिन दौरान बारिश की चेतावनी दी गई है.

केरल और माहे में 12 और 14 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कर्नाटक में 13-14 अप्रैल को संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी प्री मानसून बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तरी भारत में रबी की फसल को बारिश काफी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि गेहूं की फसल तैयार है, जिसकी कटाई का काम जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देहरादून में शुरू हुआ नाइट कर्फ्यू

Next Post

कांग्रेस नेताओं के दुर्व्यवहार से आहत हुए डॉक्टर, दिया इस्तीफा

Next Post
कांग्रेस नेताओं के दुर्व्यवहार से आहत हुए डॉक्टर, दिया इस्तीफा

कांग्रेस नेताओं के दुर्व्यवहार से आहत हुए डॉक्टर, दिया इस्तीफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d