BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम का मिजाज: बारिश में नहाया दिल्ली NCR, पहाड़ों में भारी बर्फबारी

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
मौसम का मिजाज: बारिश में नहाया दिल्ली NCR, पहाड़ों में भारी बर्फबारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  अगर बात बदलने की की जाए तो मौसम से बेहतर बदलाव शायद हीं कही देखने को मिले अभी दिल्ली एनसीआर समेत पुरे उत्तर भारत में मंगलवार को हल्की  बारिश ने अपना रंग दिखाया.  कई जगह तूफानी हवाओं  ने भी अपना जोर  दिखाया . इसके बावजूद देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन हवा की गुणवत्ता में बेहद सुधार दर्ज हुआ. हालांकि सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें देरी से पहुंचीं.

वहीं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों में जमकर बर्फबारी ने उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने बुधवार को भी पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही इस सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के कारण ठंड के दोबारा जोर पकड़ने का अनुमान जताया है.


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के बावजूद पूरा दिन आसमान में छाए रहे बादलों ने ग्रीनहाउस गैसों को हवा की निचली परत में ही बनाए रखा. इससे राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि अधिकतम तापमान (19 डिग्री) साल के इस समय के हिसाब से सामान्य ही रहा. हवा की गुणवत्ता भी बारिश के चलते सुधरकर 254 एक्यूआई पर आ गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले और बारिश हो सकती है. विभाग ने 12 और 14 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान मध्य, पूर्वी, उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में भी बारिश हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्यार जो ना कराए: GF के साथ शिमला घूमने के लिए लूटी गाड़ी, 5 गिरफ्तार  

Next Post

छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Next Post
छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d