BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम ने ली करवट, रांची समेत कई क्षेत्रों में प्री-मॉनसून बारिश

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in समाचार
मौसम ने ली करवट, रांची समेत कई क्षेत्रों में प्री-मॉनसून बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य भर के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश जारी है. सोमवार को भी सुबह सात बजे आसमान में घने बादल छाने से रात के अंधेरा सा नजारा बन गया.

राजधानी में सोमवार को पौ फटते ही आसमान में चारों ओर घने बादल छा गए. तेज हवा और बादल के गरजने से लोग सहम गए, फिर देखते ही देखते सुबह 7.40 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई.

करीब 1 घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और धूप भी निकल गई. हालांकि, इस दौरान कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने से जलजमाव की स्थिति बन गई.

रांची के अलावा कई जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली. रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तो करीब 1 घंटे की बारिश के बाद तेज धूप निकल आई.

इधर, रविवार को पलामू-गढ़वा में जान माल को भारी नुकसान की खबर है. वज्रपात से जहां पलामू-गढ़वा में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अधेड़ गंभीर है.

बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. दोनों जिले के अलग इलाकों में लंबे समय से ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. बताया गया है कि गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के सोहवरिया गांव में बारिश व तूफान के साथ हुए वज्रपात में विकास चौधरी (15 वर्ष) पिता सहाई चौधरी की मौत हो गयी.

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे का बयान चौंकाने वाला: प्रियंका गांधी

Next Post

रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन का परिचालन शुरू

Next Post
रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन का परिचालन शुरू

रांची-पटना जनशताब्दी ट्रेन का परिचालन शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d