रांची: राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा और सबसे कम तापमान बोकारो जिले का 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

