BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘राडिया टेप विवाद’ और बुराड़ी कांड पर होगा वेब सीरीज का निर्माण

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
‘राडिया टेप विवाद’ और बुराड़ी कांड पर होगा वेब सीरीज का निर्माण
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: ‘राडिया टेप विवाद’ और’बुराड़ी कांड पर वेब सीरीज का निर्माण होगा. भारत की फिल्म निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स अपने डिजिटल विंग टिपिंग पॉइंट के अंतर्गत ‘राडिया टेप विवाद’ पर एक वेब सीरीज का निर्माण कर रही है. यह वेब सीरीज नीलिमा कोटा की किताब ‘द ऑनेस्ट सीजन’ से प्रेरित होगी जिसको लिखने और निर्देशित करने की जिम्मेदारी सुपर्ण वर्मा को सौंपी गई है. इस खबर की जानकारी खुद वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजीत अंधारे ने दी है.

राडिया टेप विवाद वर्ष 2008 और 2009 के बीच में घटी देश की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है. इस विवाद में उस समय की राजनीतिक पैरवीकार नीरा राडिया की एक सीनियर पत्रकार और कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ फोन पर हुई बातचीत को आयकर विभाग ने टैप कर लिया था. इन बातचीत में आयकर विभाग ने पाया था कि इन लोगों के बीच हुई बातचीत में 2जी स्पेक्ट्रम की खरीद फरोख्त की भी कुछ संदिग्ध बातें हुई हैं. अब इसी केस को यह फिल्म निर्माता कंपनी एक वेब सीरीज की शक्ल में दर्शकों के सामने पेश करने जा रही है.

सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी ने एक साथ पांच वेब सीरीजों पर काम शुरू किया है जिसमें राडिया टेप्स विवाद के अलावा ‘बुराड़ी कांड’ भी शामिल है. वर्ष 2018 में इस कांड की भी बहुत चर्चाएं हुई थीं. दरअसल, दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में चुंडावत परिवार के 11 सदस्यों को एक साथ उनके ही घर में मरा हुआ पाया गया था. 10 लोगों की मौत फांसी पर लटकने से हुई थी जबकि घर की एक बूढ़ी दादी की मौत भी गला दबने पर सांस रुकने से हुई थी. खबरों से पता चला था कि ये मौतें अंधविश्वास के चलते हुई हैं.

अजीत ने बताया है कि इस छानबीन वाली घटना की पटकथा को कनिष्का वर्मा तैयार कर रही हैं. कनिष्का ने रश, लव ब्रेकअप्स जिंदगी, लाहौर जैसी फिल्मों के निर्देशन विभाग में काम किया है. इसके अलावा इन पांच सीरीजों में ‘तू है मेरा संडे’ वाले मिलिंद धाइमाणे (Milind Dhaimane) एक सिचुएशनल कॉमेडी सीरीज और आनंद तिवारी ‘बूट्स, बेल्ट्स एंड बीरेट्स’ शीर्षक वाली किताब से प्रेरित एक सीरीज पर काम कर रहे हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने दाल कारोबारी को मारी गोली, लूटे 15 लाख रुपए

Next Post

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Next Post
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d