कोविड-19 के चलते बच्चों पर पड़े कुप्रभावों तथा उनके सुधार पर हुई चर्चा
मेदिनीनगर:- जिले के प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता- पलामू- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट संपूर्णा को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया. इस वेबिनार में ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड साधनसेवी, संकुल साधन सेवी, परिवर्तन दल के सदस्य शिक्षक, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिका, उच्च विद्यालयों के शिक्षक, एस.आर.जी, डी.आर.जी, स्वास्थ्य और कल्याण राजदूत (शिक्षक), हेडमास्टर (प्रभारी), केजीबीवी – जेएबीवी वार्डन, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारियों ने भाग लिया.
आयुष्मान भारत के तरह झारखण्ड राज्य के सभी 19 आकांक्षी जिलों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में प्रोजेक्ट संपूर्णा राज्य के 5 जिलों- चतरा, पलामू, दुमका, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम के 60 आवासीय व गैर आवासीय स्कूल में सामाजिक व भावनात्मक शिक्षा के तहत सम्पूर्ण बाल विकास करने का दिशा में कार्यरत है .
उपर्युक्त क्रम में जिला स्तर पर 3 वेबिनार आयोजित किये जायेंगे जिसके पहले वेबिनार का सफल आयोजन 22 मार्च 2021 को शिक्षा विभाग, पलामू व प्रोजेक्ट संपूर्णा कंसोर्टियम के सहयोग से किया गया द्य वेबिनार के माध्यम से प्रोजेक्ट संपूर्णा कंसोर्टियम के एक्सपर्ट वक्ताओं ने कोविड 19 के चलते बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व संपूर्ण विकास पर पड़े कुप्रभावों तथा सुधार के तरीको पर विस्तृत चर्चा की. पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीलेश शर्मा ने इस वेबिनार का समन्वयन किया.
