रांची: संत जेवियर्स कॉलेज रांची में मंगलवार को “रिस्क मैनेजमेंट इन साफ्टवेयर डेवलपमेंट” के संदर्भ में वेबिनार का आयोजन किया गया. इसका आयोजन कॉलेज के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट कि ओर से किया गया.

इसमें मुख्य वक्ता के रूप में ट्रांसकॉन सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजी, मुंबई के फाउंडर एवं सीइओ जतिन कुमार मोध ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के दौरान ‘रिस्क कैसे मैनेज करें’ पर अपना प्रकाश डाला.

इस वेबिनार में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (फादर) इम्मानुएल बारला, वेबिनार के डायरेक्टर डॉ. स्वारत चौधरी और ऑरगनाइजिंग सेक्रेटरी प्रोफ. कमलदीप मुख्य रूप से शामिल हुए.

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिपार्टमेंट के अन्य प्रोफेसर प्रो. रितेश, प्रो. सूर्यनारायण, प्रो. सुप्रिया, प्रो. राकेश, प्रो. गुरप्रीत का भी योगदान रहा.

डॉ. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. अभिजीत डे, प्रो अरुनाभ मुखर्जी, प्रो. त्रिथजीत सिन्हा, जावेद का अहम भूमिका रही. वेबिनार के लिए करीब 1600 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया.
वेबिनार में लोग गूगल मीट और फेसबुक से जुड़े. वेबिनार के दौरान लोगों के प्रश्नों का भी जवाब दिया गया.

