BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शादी का माहौल मातम में बदला, डीजे ट्रॉली से कुचल कर दो बच्चों की मौत, 8 महिलाएं घायल

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
शादी का माहौल मातम में बदला, डीजे ट्रॉली से कुचल कर दो बच्चों की मौत, 8 महिलाएं घायल
Share on FacebookShare on Twitter

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक दर्दनाक हादसे में शादी-समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब डीजे वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और समारोह में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 8 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अचानक हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक बारात निकलने से पहले पूजा करने जा रहे ग्रामीण, महिलाओं और बच्चों को डीजे वाली ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया. जिसमें 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई तथा इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीणों ने आनन-फानन में समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

यह दर्दनाक घटना वारिसनगर के मोहद्दीनपुर गांव की है, जहां सुखदेव राम के नाती गोविंद कुमार का शादी-समारोह चल रहा था. इस कार्यक्रम में परिवार की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं के साथ पूजा करने के लिए निकली ही थी कि उसी दौरान डीजे वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने स्टार्ट किया और वो अचानक अनियंत्रित होकर काफी तेज गति में आगे बढ़ा जिसके नीचे 10 लोग आ गए.

इस भीषण हादसे में 2 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि अन्य 8 महिलायें घायल हो गई. मृतक बच्चों की पहचान शिवानी कुमारी और रूपम कुमारी के नाम पर हुई है. घायलों में 8 महिलाएं शामिल हैं जिनमें मंजू देवी, गुंजन देवी, पूनम देवी, मोहम्मदी पुर की रहने वाली मंजू देवी, शांति देवी, अनुराधा कुमारी को ज्यादा चोटें आई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक झोपड़ी में घुसा, 3 बच्चों की मौत

Next Post

आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी

Next Post
आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी

आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d