बस की छत पर बैठे बाराती आए चपेट में
रांची:- झारखंड में पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के परसावा गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है. बारात जाने के क्रम में बाराती वाहन की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा और जीजा की 11 हजार हाइटेंशन तार के सपोट वायर में फंसकर मौत हो गयी.घटना के बाद गांव से लेकर घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है. परसांवा से 32 किलोमीटर दूर मनातू थाना क्षेत्र के जमुआ पुल के समीप हादसा हुआ.
बस की छत पर बैठे बाराती आए चपेट में
परसांवा से बारातियों को लेकर यात्री इमामगंज जा रही थी. मनातू- इमामगंज मुख्य पथ पर मनातू थाना क्षेत्र के जमुआ पुल के समीप पूर्वाहन 10.30 बजे पहुंचने पर 11 हजार हाइटेंशन तार के सपोट वायर में दूल्हे के चाचा 55 वर्षीय मुनारिक महतो और जीजा शंकर कुमार (32वर्ष) सहित अन्य बाराती फंस गए.दोनों के गर्दन तेज वायर से कट गए.घटना के बाद मुनारिक महतो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शंकर कुमार को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थिति एमएमसीएच में लाया गया. यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में एम्बुलेंस मंे शंकर यादव की मौत हो गयी. इस घटना में कई अन्य बारातियों के जख्मी होने की सूचना मिली है.
पुलिस जुटी छानबीन में
घटना की सूचना पाकर मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया है. घायलों को भी इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भेजवाया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मृतक शंकर कुमार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गेठचेलई गांव का रहने वाला था.

