BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

WELCOME: अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे पांचों राफेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
WELCOME: अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे पांचों राफेल, बढ़ाई गई सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  अब थोड़ी देर में इंतजार खत्म हो जाएगा चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि राफेल दोपहर एक से तीन बजे के बीच लैंड करेंगे. अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. पहली खेप कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह के नेतृत्व में अंबाला एयर बेस पर उतरेंगे. भारत पहुंचने से पहले विमानों ने संयुक्त अरब अमीरात में हवा से हवा में ईंधन भरा.

निजी ड्रोन उड़ाने पर भी लगी रोक 

अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है. धुलकोत, बल्देव नगर, गरनाला और पंजखोरा सहित सैन्य अड्डे से लगे गांवों में धारा 144 लागू कर चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया.

अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी

अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान होंगे. अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है.

अंबाला एयरबेस में तैनात रहेंगे पांचों लड़ाकू विमान

पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा हरियाणा के अंबाला एयरबेस में तैनात रहेगा. लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी. ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद अंबाला पहुंचेंगे.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात: नोटबंदी के बाद मिले 5 करोड़ के पुराने नोट, जांच शुरू

Next Post

अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

Next Post
अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d