Ranchi:- झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड में कल 2 फरवरी से राज्य के न्यायालयों में फिजिकल कौर्ट कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरी सुरक्षा के साथ शुरू कराये जाने का स्वागत किया है. शुक्ल ने इसके लिए झारखंड के मुख्य न्यायाधीश ,न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन तथा उच्च न्यायालय के कोर कमिटी का आभार जताया है.
शुक्ल ने कहा है झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड राज्य बार कौंसिल की भावनाओं का सम्मान किया है जिससे राज्य के अधिवक्ताओ में प्रसन्नता की लहर है. झारखंड राज्य बार कौंसिल ने अपनी आम सभा मे इस आशय का प्रस्ताव पास किया था तथा झारखंड के मुख्य न्यायाधीश से इस आशय का मांग किया था.

