शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: गौसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर तथा लेखक निर्माता निर्देशक करण समर्थ के संयुक्त प्रयासों से निर्मित भारतीय गौमाता विषय पर केंद्रित फिल्म में अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी सशक्त अभिनय द्वारा गौसेवा मिशन को सहयोग करेंगी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर के हवाले से दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री(मीडिया प्रभार) राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने कहा कि अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी की जो ना ही केवल एक महान मराठी ब्राम्हण परिवार से हैं बल्कि सिनेमा जगत मे समस्त भारतीय सुसंस्कृत धरोहर की प्रतिनिधी के रुप में अपनी अलग ही पहचान कायम किए हुये हैं.
गौसेवा संघ के संजीव सिंह सेंगर व निर्माता निर्देशक करण समर्थ के सहयोग द्वारा निर्मित फिल्म में शानदार अभिनय करने की स्वीकृति दी है.
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के,राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर तथा अन्य पदाधिकारी एवं देश के गौ पालकों, भक्तों की ओर से महान विषय ‘भारतीय गौमाता’ पर केंद्रित मनोरंजक एवं प्रेरणादायी फिल्म बनाने हेतु निर्माता निर्देशक करण समर्थ जी व शानदार अभिनेत्री कुलकर्णी को अभिनय हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. गौमातरम, जय भारत.

