BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत….दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
डॉक्टरों का अपमान भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी गंभीरता से किसानों के कल्याण एवं उनकी भलाई के लिए कटिबद्ध है. विगत छः वर्षों में किसानों की भलाई के जितने काम मोदी सरकार ने किये हैं, उतने किसी और ने नहीं किये. साथ ही, हमारी सरकार देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है,यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कही.

उन्होंने कहा कि हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करते हैं. देश देख रहा है कि हमारी नीयत पहले भी साफ़ थी और आने वाले दिनों में भी हम इसी दृष्टिकोण से किसानों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे. हम आशा करते हैं कि आंदोलनरत किसान संगठन भी सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को स्वीकार करेंगे.

प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार पहले दिन से यह कह रही थी कि वार्ता से ही इस मुद्दे का समाधान हो सकता है. सरकार चाहती थी कि किसान संगठन बिंदुवार चर्चा कर जहां भी उचित संशोधन की जरूरत हो, उसे प्रस्तावित करें और हम उस पर अमल करने को तैयार है.

सरकार ने भी किसान संगठनों से बैठक में कई बार यह आग्रह किया था कि कोविड के कारण महिलाओं और बच्चों को इस आंदोलन से घर भेज दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने भी आज किसान संगठनों से ऐसी ही अपील की है.

कहा कि सरकार ने किसान संगठनों से अपील करते हुए कहा था कि आप हाइवे को छोड़ कर अन्य वैकल्पिक जगहों पर अपना आंदोलन जारी रखें. किसान संगठनों को प्रदर्शन के लिए सरकार ने वैकल्पिक जगह भी मुहैया कराई थी. गृह मंत्री जी ने स्वयं किसान संगठनों से बात की थी. आज सुप्रीम कोर्ट ने भी आंदोलनरत किसान संगठनों से यही कहा है.

प्रकाश ने कहा कि सरकार ने किसान संगठनों से 9 दौर की वार्ता की. हर वार्ता में सरकार ने यह सीधा संदेश दिया कि हर बिंदु पर सरकार चर्चा करने को तैयार है. कई मुद्दों पर सरकार ने किसान संगठनों की बात मानी भी लेकिन किसान संगठन क़ानून रद्द करने की मांग पर अड़े रहे.

किसान संगठनों के साथ सरकार की वार्ता लगातार सकारात्मक रही. किसान संगठनों ने स्वयं सरकार के क़दमों पर प्रसन्नता व्यक्त की. लेकिन विपक्ष और कुछ संगठनों ने अपने एजेंडे के तहत किसान संगठनों को गुमराह किया जिससे एक-दो बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाई.

कहा कि लोकतंत्र में सबको धरना, प्रदर्शन देने और असहमति का अधिकार है लेकिन हिंसा, पथराव और अराजकता की स्थिति नहीं होनी चाहिए. सरकार ने कई बार आशंका जताई और किसान संगठनों को भी आगाह किया इसमें असमाजिक तत्व शामिल हो गए हैं. ऐसी कई घटनाएं भी घटित हुई. क़ानून-व्यवस्था को लेकर जो चिंता केंद्र सरकार ने जाहिर की थी, आज वहीं चिंता माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी जाहिर की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यों में पहुंची लाखों खुराक की पहली खेप

Next Post

सरकार हुई पोलियोग्रस्त, अल्पसंख्यक आदिवासी दलित पिछड़ा ठगे गए: मनीष जायसवाल

Next Post
सरकार हुई पोलियोग्रस्त, अल्पसंख्यक आदिवासी दलित पिछड़ा ठगे गए: मनीष जायसवाल

सरकार हुई पोलियोग्रस्त, अल्पसंख्यक आदिवासी दलित पिछड़ा ठगे गए: मनीष जायसवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d