BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेल डन मोंद्रिता, इसे अभियान बनाओ : मुख्य सचिव

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
वेल डन मोंद्रिता, इसे अभियान बनाओ : मुख्य सचिव

Well done Mondrita, make it campaign: Chief Secretary

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः गुल्लक के पैसे से 10 शौचालय बनानेवाली नौंवी की छात्रा मोंद्रिता चटर्जी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने उनसे कहा, ‘वेल डन मोंद्रिता, इसे अभियान बनाओ’.

उन्होंने उनसे स्वच्छता के इस नेक कार्य से अपने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी जोड़ने पर बल दिया. कहा, अपने गुल्लक के पैसे के अलावा उन्हें भी इस कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करें.

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छता से जुड़े इस कार्य से अन्य स्कूल के विद्यार्थियों को भी जोड़ने के लिए वे शिक्षा विभाग को पत्र लिखेंगे.

उन्होंने मोंद्रिता से कहा कि वे पेयजल एवं स्वच्छता सचिव से मुलाकात कर लें, ताकि इस नेक कार्य के लिए विभाग की योजनाओं से भी वह जुड़ सके. मोंद्रिता अपने माता-पिता के साथ झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मिलने आई थी.

इस दौरान उन्हें बापू की 150वीं जयंती पर समर्पित अपने कार्यों से जुड़ी पुस्तिका माई लिटल स्टेप्स टूवार्ड्स क्लीन इंडिया भी भेंट की. मुख्य सचिव ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की भी बात कही.

हिलटॉप स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा है

14 वर्षीय मोंद्रिता चटर्जी हिलटॉप स्कूल, जमशेदपुर की छात्रा है. 2014 से गुल्लक में पैसा जमा कर सबसे पहले 2016 में जमशेदपुर से सटे केंद्राडीह गांव में दो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था.

इस सफलता के बाद उनकी शिक्षिका मां स्वीटी चटर्जी और मेहरबाई कैंसर अस्पताल, जमशेदपुर में कार्यरत पिता अमिताभ चटर्जी भी स्वच्छता के इस नेक कार्य में अपने वेतन का 15 फीसदी हिस्सा देने लगे.

कारवां बढ़ चला और अभी तक कुल 10 शौचालय अस्तित्व में आ गए हैं.

समाचार पत्रों से मिली प्रेरणा

बकौल मोंद्रिता, उसे समाचार पत्रों और अन्य लोगों से सुनकर शौचालय बनाने की प्रेरणा मिली. अब वह इस अभियान से अन्य विद्यार्थियों को जोड़ने के साथ विभिन्न स्कूलों और गांवों में स्वच्छता जागरूकता का संदेश फैलाना चाहती है.

उसने बताया कि अब उसके गुल्लक में परिचितों, रिश्तेदारों और उसके काम को जानने के बाद कोलकाता, आसाम के अपरिचित लोग भी योगदान कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 लाख पेंशनरों को सरकार का दिवाली तोहफा

Next Post

दीर्घायु जीवन के लिए आयुर्वेद विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Next Post
दीर्घायु जीवन के लिए आयुर्वेद विषय पर कार्यशाला का आयोजन

दीर्घायु जीवन के लिए आयुर्वेद विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d