BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उग्रवादियों के खिलाफ शिकायत करने थाना गए थे, लौटते में मुंशी की गोली मार कर हत्या

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
उग्रवादियों के खिलाफ शिकायत करने थाना गए थे, लौटते में मुंशी की गोली मार कर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बरैनी गांव में पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी  विष्णु देव सिंह की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. 

बताया गया है कि कथित तौर पर लेवी को लेकर झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों द्वारा दी जा रही धमकी के बाद मुंशी विष्णुदेव सिंह शुक्रवार को थाने में शिकायत करने पहुंचे थे. लौटने के दौरान उन्हें अपराधियों ने गोलियों से भून दिया .विष्णुदेव सिंह मनिका के कांग्रेस विधायक रामचंद्र  सिंह के नजदीकी समर्थक थे.

हत्या की जानकारी मिलने पर विधायक सदर अस्पताल पहुंचे 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. विधायक ने पुलिस से इस मामले में त्वरित जांच के साथ हमलावरों को गिरफ्तार करने को कहा है. उनका कहना है कि इस तरह खूनखराबा से लोगों का भला नहीं हो सकता. विकास योजनाएं भी बाधित होती रहेगी.

घटना के संबंध में मिली जानकारी स्थानीय ठेकेदार विजय प्रसाद का कोने गांव में धरधरी नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है. विष्णुदेव सिंह पुल निर्माण कार्य की देखरेख करते थे. इसके अलावा वे बड़ी-पकौड़ी की भी दुकान चलाते थे. वे सदर थाना क्षेत्र के बिनगड़ा गांव के रहने वाले थे. मृतक के भाई रमेश सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को ठेकेदार और अन्य लोग खाना खा रहे थे. इसी दौरान दो लोग पहुंचे और जेजेएमपी के नाम पर लेवी की मांग की. विष्णु ने उन्हें रोका-टोका और कहा कि खाने के वक्त लेवी की मांग रखना ठीक नहीं. यह बात बाद में भी हो सकती है. इसके बाद विष्णुदेव सिंह अपने ठेकेदार को पहुंचाने लातेहार आ गए. परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी जेजेएमपी वालों ने धमकी दी थी. लिहाजा वे थाने में आवेदन देने चले गए. थाने से लौटते वक्त बरैनी में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई. आशंका जतायी जा रही हैकि हत्या में जेजेएमपी वालों का ही हाथ होगा.  पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है और ठेकेदार के साथ मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करने में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेतृत्व से नाराज यशवंत सिन्हा को मिला नया ठिकाना

Next Post

बॉलीवुड एक्टर देवेश खान सम्मानित

Next Post
बॉलीवुड एक्टर  देवेश खान सम्मानित

बॉलीवुड एक्टर देवेश खान सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d