BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना पर पश्चिम बंगाल सरकार को मिली सराहना, UN से जुड़ी संस्था ने लिखा पत्र

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
ममता बनर्जी आज करेंगी सिलीगुड़ी में पदयात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. संयुक्त राष्ट्र से जुड़े संगठन ने महामारी से निपटने के प्रयासों की पश्चिम बंगाल की सराहना की है. जापान के गैर लाभकारी संगठन ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति संगठन’ (UNWPA) ने इस सिलसिले में राज्य के श्रम मंत्री निर्मल माझी को पत्र लिखा है. जिसमें महामारी के वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उठाए गए कदम को समाज के लिए लाभकारी बताया गया.

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मिली पहचान

UNWPA के संस्थापक अध्यक्ष फुसाओ कितागावा ने पत्र में कहा, “अपने प्रतिनिधि के माध्यम से हमें आपके और आपकी सरकार के बारे में पता चला. हमें आपकी मानवतावादी मुख्यमंत्री के बारे में भी जानकारी मिली. वैश्विक महामारी के दौरान समाज के प्रति आपने जो दायित्व निभाया हमें उसके बारे में भी मालूम है. चिकित्सक सर्वशक्तिमान का दूसरा रूप है. इंसानियत आपके हाथों में सुरक्षित है. आभार और सराहना के प्रतीक के तौर पर आपको प्रमाण पत्र देते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है.”

ममता बनर्जी सरकार के प्रयासों को सहाया गया

श्रम मंत्री निर्मल माझी पेशे से एक चिकित्सक और पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने राज्य सरकार को सम्मान मिलने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, “यह मुझे जनता की सेवा के लिए और ज्यादा प्रोत्साहित करेगा.” गौरतलब है कि UNWPA एक गैर लाभकारी संगठन है और संयुक्त राष्ट्र वाणिज्य, सामाजिक मामलों के विभाग से जुड़ा है. ममता बनर्जी के सम्मान में इस माह की 17 तारीख को पत्र लिखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 अपराधी जिला बदर एवं एक को देना होगा बंध पत्र

Next Post

हम लोग सही थे, CM पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं थी: DGP

Next Post
हम लोग सही थे, CM पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं थी: DGP

हम लोग सही थे, CM पर कमेंट करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं थी: DGP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d