BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल सरकार उठाएगी प्रवासियों की वापसी का पूरा खर्च: ममता बनर्जी

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
पश्चिम बंगाल सरकार उठाएगी प्रवासियों की वापसी का पूरा खर्च: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार उठाएगी प्रवासियों की वापसी का पूरा खर्च: ममता बनर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों के परिवहन की संपूर्ण लागत का वहन राज्य सरकार करेगी और किसी भी प्रवासी मजदूर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

बनर्जी ने ट्वीट किया, ”हमारे प्रवासी श्रमिकों के कठिन परिश्रम को सलाम करते हुए, मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों को विशेष ट्रेनों द्वारा लाये जाने का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी. किसी भी प्रवासी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा द्वारा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को एक संदेश भेजा गया है.

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनकी सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए 105 और ट्रेनों की व्यवस्था की है, जबकि विपक्षी दलों ने सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्य सरकार की मंशा अन्य राज्यों में फंसे हुए मजदूरों और तीर्थयात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने की नहीं है.

इन 105 ट्रेनों में से तीन शनिवार को नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से रवाना होंगी. लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए ट्रेनों को चलाने की सरकार की यह कवायद 14 जून तक जारी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन कर घर से बाहर घूमते 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Next Post

कोल ब्लॉक, रक्षा, एविएशन एवं बिजली सेक्टर के पैकेज का झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: दीपक प्रकाश

Next Post
कोल ब्लॉक, रक्षा, एविएशन एवं बिजली सेक्टर के पैकेज का झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: दीपक प्रकाश

कोल ब्लॉक, रक्षा, एविएशन एवं बिजली सेक्टर के पैकेज का झारखंड को मिलेगा बड़ा लाभ: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d