BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल हिंसा का तार झारखंड से जुड़ा, सीआइडी ने दो को उठाया

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


कोलकाताः पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम के हमले का तार झारखंड के पाकुड़ जिले से जुड़ा है. इसकी पश्चिम बंगाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एक टीम झारखंड के पाकुड़ में आकर साक्ष्य जुटा रही है. घटना में शामिल हमलावरों ने जिस बाइक का प्रयोग किया वह पाकुड़ के एक युवक का है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है. हालांकि इस मामले में पश्चिम बंगाल और पाकुड़ पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पाकुड़ पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती जिला है. घटनास्थल भी पाकुड़ से बहुत दूर नहीं है. दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सीआइडी ने मुर्शीदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन पर हाल में हुए बम के हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 20 लोगों के घायल होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सब पर बम विस्फोट के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ कानून और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अदालत में पेश किया जाएगा.
मंत्री जाकिर पर हमले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीआइडी और पुलिस की टीम शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने नगर थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव से जानकारी ली. हमलावरों ने जिस बाइक का उपयोग किया था, वह पाकुड़ के किसी युवक की है. बंगाल टीम उसी के बारे में जानने आई थी. टीम ने शहरी क्षेत्र के एक घर में छापेमारी की. उसे कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं. मुफस्सिल इलाके में भी छापेमारी की गई. बंगाल टीम के अधिकारी ने एसपी मणिलाल मंडल को तमाम जानकारी दी. इधर इंस्पेक्टर यादव ने कहा कि इस संबंध में कुछ भी बताना संभव नहीं है.
हुसैन 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने के लिए निमतिता स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी विस्फोट हुआ जिसमें वह और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वरिष्ठ तृणमूल नेता और अन्य घायलों का कोलकाता के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 किलोग्राम अफीम के साथ धराया

Next Post

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए खा रहे हैं गधे का मांस, 600 रुपए किलो मिल रहा गधे का मांस

Next Post
यौन शक्ति बढ़ाने के लिए खा रहे हैं गधे का मांस, 600 रुपए किलो मिल रहा गधे का मांस

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए खा रहे हैं गधे का मांस, 600 रुपए किलो मिल रहा गधे का मांस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d