रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के उस बयान, जिसमें उन्होंने उपलब्धियां बताने के लिए पार्टी को निर्देश दिया है, पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सरकार और सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी की कौन सी उपलब्धि है जिसे वे बतायेंगे.
श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना ही है तो बताए कि गोदाम में प्रचुर मात्रा में केंद्र सरकार ने अनाज उपलब्ध कराए फिर भी भुख से मौत क्यों हुई? आदिवासियों को नृशंश हत्या क्यों हुई ?कोरोना संकट में सिर्फ तुष्टिकरण क्यों होता रहा? एक मुहल्ला विशेष के नियंत्रण के लिए सीआरपीएफ को क्यों लगाना पड़ा. लॉक्ड डाउन के नियमो का उल्लंघन कर क्षेत्र विशेष के मजदूर को ही क्यों भेजा गया? दीदी किचन में खाना नही मिलने का जिम्मेवार कौन है?कोरेन्टीन सेंटर से भोजन के अभाव में लोग भागने को मजबूर हुए इसका जिम्मेवार कौन है ? कोरोना वारियर्स को अपमानित करनेवालों पर,उनपर थूकने ,पत्थर फेंकने का जिम्मेवार कौन है?
श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह भी बताना चाहिए कि उसने कितने मजदूरों के रेल भाड़ा को चुकाया जिसका बैनर पोस्टर लगाकर पार्टी ने खूब प्रचार किया.
उन्होंने कहा कि विफलताओं से भरी सरकार में कांग्रेस पार्टी केवल सत्तासुख में भागीदारी चाहती है जनता की सेवा से इस पार्टी का कुछ भी लेना देना नही है.

