BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लातेहार में आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जानें क्या कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

by bnnbharat.com
October 6, 2019
in Uncategorized
लातेहार में आयोजित जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जानें क्या कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

What did Chief Minister Raghuvar Das say during the Johar Jan Ashirwad Yatra organized in Latehar

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: मुख्यमंत्री रघुवर दास लातेहार जिला में नीलाम्बर पीताम्बर, कारगिल पार्क में शहीदों को नमन कर रोड शो में शामिल होकर लातेहार वासियों से रूबरू हुए. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक प्रकाश राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर रघुवर दास में कहा की राज्य का विकास चाहने वाले सभी दल के लोग भाजपा का साथ दे रहें है. भाजपा प्रकाश राम का स्वागत करती है. उन्होंने प्रकाश राम से अनुरोध किया कि वे जल्द झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक पद से इस्तीफा दे दें.

मुस्लिम भाइयों-बहनों को कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक समझती है. आजादी के बाद से ही आपको गुमराह कर कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की. इन्होंने खुद का विकास तो किया लेकिन आपको पीछे छोड़ दिया.

कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाया.  2104 के बाद भाजपा की सरकार ने किसानों को कर्ज देने वाला बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाभान्वित किया. राज्य के 35 लाख किसान इसका लाभ ले सकेंगे. हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है.

विगत 5 वर्ष में झारखण्ड की गिनती पूरे देश मे देश में तेजी से विकास करने वाले राज्य के तौर पर हो रही है.

सुकन्या योजना से राज्य की बच्चियां सशक्त हो रहीं हैं. उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करना, बाल विवाह पर विराम लगाना सरकार का उद्देश्य है. एक बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक सरकार 40 हजार और उसकी विदाई के लिए 30 हजार रुपये खर्च कर रही है. इस तरह एक बेटी पर 70 हजार खर्च कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है.

दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस और जेएमएम की सरकार जो नहीं कर पाई, वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 साल में राज्य की जनता के सहयोग से कर दिखाया है.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमने कार्य किया. 2014 से पूर्व राज्य में 43 हजार सखी मंडल था. विगत 5 वर्ष में इसकी संख्या 2 लाख 17 हजार हो गयी.  सखी मंडल के जरिये महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन हो रहा रहा है. वे रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ रहीं हैं. 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया है. महिलाओं के नाम पर 1 रुपये में संपत्ति का निबंधन हो रहा है. महिलाएं संपत्ति की मालकिन बन रहीं हैं.

आजादी के बाद से राज्य के 30 लाख घर अंधकार में थे. विगत साढ़े 4 साल में 30 लाख घरों को भाजपा सरकार ने रोशन किया.

कांग्रेस और जेएमएम की सरकार ने कभी लातेहार को नक्सलवाद मुक्त करने की पहल नहीं की. भाजपा सरकार ने गारू जैसे उग्रवाद प्रभावित प्रखंड को उग्रवादियों से मुक्त कर दिया. अब यहां शांति है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्र का आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की होती है पूजा

Next Post

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये कई नंबर

Next Post
सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये कई नंबर

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये कई नंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d