नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ 70 से भी अधिक दिनों से लगातार धरने पर बैठे किसानों को विदेशी हस्तियों को समर्थन मिल रहा है. इस पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि आखिर उनके समर्थन में दिक्कत क्या है? हालांकि उनका कहना है कि ये हस्तियां हैं कौन मैं इन्हें जानता नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मुझे उनके समर्थन के बारे में कुुछ नहीं पता. भला मैं उन्हें क्यों जानूं.
टिकैत को जब जानकारी दी गई कि अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, वयस्क फिल्मों के कलाकार मिया खलीफा और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है तो उनका कहना था कि उनके समर्थन देने में परेशानी हो क्या रही है. वो हमसे कुछ ले नहीं रहे हैं.

