BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हार्दिक पांड्या के ताबड़तोड़ बैटिंग का क्या है राज… कोच ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हुई थी एक बड़ी ‘डील’

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
हार्दिक पांड्या के ताबड़तोड़ बैटिंग का क्या है राज… कोच ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हुई थी एक बड़ी ‘डील’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दिनों हर तरफ सिर्फ और सिर्फ हार्दिक पांड्या की चर्चा है. वो बल्लेबाज जिसने अपने बिंदास क्रिकेट से हर किसी को दीवाना बना रखा है. कप्तान विराट कोहली से लेकर क्रिकेट के पुराने दिग्गज हर कोई इन दिनों पांड्या की तारीफ कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैचों में उन्होंने आखिरी ओवर में 2 छक्के लगातार टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिला दी. आखिर उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग का क्या राज है, इसको लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय है. लेकिन पंड्या के कोच जीतेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी धमाकेदार बैटिंग का राज पांड्या और उनके बीच हुई एक डील में छुपा है.

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इस साल जून के महीने में लॉकडाउन के दौरान हार्दिक पांड्या वडोदरा में प्रैक्टिस कर रहे थे. करीब एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उनके कोच जीतेंद्र सिंह वापस अपने गांव लौट गए. लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने कोच से जाते वक्त कहा कि अगर उनके शॉर्ट में कोई कमी रह गई तो फिर उन्हें वापस आना पड़ेगा.

लिहाजा गांव पहुंचते ही पांड्या ने अपने कोच को 60 से 70 वीडियो भेजे. इस वीडियो में उनके अलग-अलग बैटिंग शॉर्ट थे. वीडियो भेजने के बाद आखिर में पांड्या ने टेक्सट मेसेज लिखा- क्या मेरे शॉर्ट में सबकुछ ठीक है?

अखबार से बातचीत करते हुए हार्दिक पांड्या के कोच ने कहा, ‘मेरे और हार्दिक के बीच ये डील ये हुई थी कि अगर उनके वीडियो में कुछ ठीक नहीं रहा तो मुझे वापस वडोदरा लौटना पड़ेगा, लेकिन उनके शॉर्ट में कोई कमी नहीं थी. पांड्या उन दिनों पिता बनने वाले थे. लिहाजा वो अपनी पत्नी के पास लौट गए. जब वो नेट्स पर बैटिंग के लिए आते हैं तो वो मुझे अपना सिर, पैर और हाथ देखने के लिए कहते हैं. दो सीज़न पहले ही उन्होंने अपना स्टांस बदला है. वो अब क्रीज में और गहराई से जाकर शॉट्स खेल सकते हैं. वो बाउंसर और यॉर्कर से नहीं डरते हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजद कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन

Next Post

बंदी का असर: जानें 10 बड़े अपडेट…

Next Post
बंदी का असर: जानें 10 बड़े अपडेट…

बंदी का असर: जानें 10 बड़े अपडेट...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d