BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये कैसा जन्मदिन…खत्म हो गया था हीरो का पूरा परिवार, मां-बहन को गोली मारकर पिता ने कर ली थी खुदकुशी

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
ये कैसा जन्मदिन…खत्म हो गया था हीरो का पूरा परिवार, मां-बहन को गोली मारकर पिता ने कर ली थी खुदकुशी
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: आज भी अक्सर देखने और सुनने को मिल जाता है,साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ इस गाने की खूबसूरत लाइनें और दिव्या भारती के अलावा जो सबसे आकर्षक लगता है वो है इस गाने का हीरो. अभिनेता कमल सदाना का परिचय कुछ ऐसा ही मोहताज बनकर रह गया. उनकी शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया. 21 अक्तूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई. 

कमल सदान की पहली फिल्म बेखुदी ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया. लेकिन अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ में लोगों ने उनके काम को खूब पसंद किया. इसके बाद कमल कई और फिल्मों में नजर आए लेकिन ‘रंग’ जैसी सफलता उन्हें नहीं मिल सकी.

फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और धारावाहिक कसम से में काम किया. उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया. साल 2007 उन्होंने एक फिल्म कर्कश बनाई. इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रोर बनाई लेकिन ये भी फ्लॉप रही.

कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी. कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. कमल के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ. बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी और फिर बेटी को गोली मारी. दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई. इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था.

ये सब कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था. इसके बाद कमल की काउसलिंग की गई थी. हैरत की बात ये थी कि कमल को आज तक नहीं पता चला कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस बार टूटेगी 62 वर्षों की परंपरा, नहीं होगा रावण दहन

Next Post

श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन का हुआ विस्तार

Next Post
श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन का हुआ विस्तार

श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन का हुआ विस्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d