BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस प्यार को क्या नाम दूं… नाबालिग लेस्बियन कपल ने रचाई शादी, घरवाले परेशान

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
इस प्यार को क्या नाम दूं… नाबालिग लेस्बियन कपल ने रचाई शादी, घरवाले परेशान
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: कहते है जब इश्क परवान चढ़ता है तो जाति, धर्म, भेदभाव सब खत्म हो जाता है. कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जहां इन सबसे परे जाकर फैसले ले लिए जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है झारखंड के धनबाद में. यहां दो नाबालिग सहेलियों ने मंदिर जाकर एक दूजे से शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की भी ठान ली.

लेस्बियन जोड़ी में एक लड़की की उम्र 14 साल तो दूसरी 13 साल की है. इस वजह से पुलिस ने इन दोनों को फिलहाल बालिग होने तक अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है. दोनोंं ही सहेलियां धनबाद के एक ही इलाके की रहनेवाली हैं. 14 साल की नाबालिग खुद को प्रेमिका का पति बताती है. लड़कों जैसा हेयर स्टाइल, कपड़े और रहन सहन ही इसकी पहचान है. किसी लड़के की ही तरह बिना किसी झिझक के बेधड़क किसी भी सवाल का जवाब भी दे रही है.

जबकि 13 साल की नाबालिग (जो कि पत्नी बनी है) लड़की की तरह ही बर्ताव कर रही है. वो हर सवाल का जवाब भी काफी रुक कर और अपने प्रेमी से उसका जवाब सुनकर ही देती है. इस लेस्बियन कपल में पति बनी 14 साल की सुलोचना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते है. वो दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रहने की बात कहती है.

सुलोचना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में जाकर एक दूसरे से शादी रचा ली और पास की ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस दौरान दोनों ने अपनी एक दोस्त से भी मदद लेनी चाही लेकिन ऐसा मामला देख वो पीछे हट गई इसके बाद वो दोनों अपने घर वापस आ गए. इसी बीच 13 साल की डॉली (बदला हुआ नाम) की मां ने उसकी मांग में सिंदूर और गले मे मंगलसूत्र देखा. तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

सुलोचना और डॉली (दोनों के बदले हुए नाम) दोनों के ही घरवाले इन्हें लेकर नजदीकी थाने पहुंचे. यहां से पुलिस ने रविवार को धनबाद महिला थाने के हवाले कर दिया. थाने में बैठी 14 वर्षीय सुलोचना मीडिया के हर सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहती है ‘अभी हम दोनों नाबालिग हैं. जब हम बालिग हो जाएंगे तो अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएंगे और अपने साथ ही रखेंगे. इस बीच अगर उसके साथ उसके घरवालों ने कोई ज्यादती की तो मैं उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाऊंगा. इसी शर्त के साथ हम अपने-अपने परिवार के पास बालिग होने तक के लिए लौट रहे हैं.’

वहीं पत्नी बानी 13 साल की डॉली का कहना है कि ‘वो मेरा पति है और मैं उसकी पत्नी. लेकिन अभी हम नाबालिग है. इसलिए फिलहाल हम अपने परिवार के पास जा रहे है. बालिग होने पर मेरा साथी मुझे अपने साथ ले जाएगा.’

वहीं इस लेस्बियन जोड़ी के घरवाले न सिर्फ इनकी शादी से हैरान हैं बल्कि गुस्से में भी हैं. फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों को समझाया है. इसके बाद इन्हें इनके घरवालों के साथ साथ भेज दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

473 अंकों की बढ़त के साथ 51200 के पार खुला सेंसेक्स

Next Post

बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी पर तेजी से निकली ट्रेन,कोई हताहत नहीं

Next Post
रेलवे ने पूरी की 200 लंबित परियोजनाएं, बढ़ेगी ट्रेन की स्पीड

बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी पर तेजी से निकली ट्रेन,कोई हताहत नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d