BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयर इंडिया के बिकने के बाद कर्मचारियों का क्या होगा, सरकार की ओर से आया जवाब

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in Uncategorized
एयर इंडिया के बिकने के बाद कर्मचारियों का क्या होगा, सरकार की ओर से आया जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों के हितों को निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन के अनुसार सुरक्षित रखा जाएगा. एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया, जिस पर पिछले वित्त वर्ष में कुल 38,366 करोड़ रुपये का कर्ज था – प्रगति के रास्ते पर है.

पुरी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, ”एयर इंडिया के कर्मचारियों के हित को वित्त मंत्रालय के निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन के अनुसार सुरक्षित किया जाएगा और इस बात को विनिवेश के बाद नये मालिक के साथ हस्ताक्षरित किए जाने वाले शेयर खरीद समझौते में परिलक्षित किया जाएगा.”

नागरिक उड्डयन मंत्री इस सवाल पर जवाब दे रहे थे कि क्या एयर इंडिया के मौजूदा कर्मचारी एयरलाइन के साथ उसके रणनीतिक विनिवेश के बाद भी कार्यरत रहेंगे.

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में सरकार के 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रणनीतिक विनिवेश हेतु अभिरुचि पत्र आमंत्रित करने के लिए 27 जनवरी, 2020 को प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) जारी किया गया था. कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर, अभिरुचि पत्र (ईओआई) की समय सीमा को समय-समय पर बढ़ाया गया था और अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2020 थी.

वित्तवर्ष 2019-20 (अनंतिम) के लेखा परीक्षित खातों के अनुसार, एयरलाइन का कुल कर्ज 38,366.39 करोड़ रुपये था. पुरी ने कहा, ”उपरोक्त राशि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड के विशेष ऋण वाहन (एसपीवी) के लिए 22,064 करोड़ रुपये के ऋण हस्तांतरण के बाद है.”

एक अन्य लिखित उत्तर में, मंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर, 2020 तक एयरलाइन का ‘वीवीआईपी ऑपरेशन्स’ के लिए बकाये सहित विभिन्न सरकारी विभागों पर विमान किराये के रूप में, 498.17 करोड़ रुपये का बकाया शामिल था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरलः पद्मनाभस्वामी मंदिर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किए दर्शन

Next Post

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

Next Post
बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d