BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

WhatsApp ने तीन महीने के लिए टाली ‘नई प्राइवेसी पॉलिसी’

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
‘WhatsApp’ में आई बड़ी गड़बड़ी, Google सर्च में दिखे नंबर्स और प्राइवेट ग्रुप्स के ज्वाइनिंग लिंक
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: व्हाट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद बढ़ रहा है. इसे देखते हुए व्हाट्सएप कंपनी ने अपनी नई प्राइवेट पॉलिसी को अमल में लाने की योजना तीन महीने के लिए टाल दी है. दरअसल नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते इस एप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों ने सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी एप की ओर रूझान कर लिया था, जिसके चलते व्हाट्सएप को बड़ा झटका लगा था.

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि नीति संबंधी ये बदलाव वैसे आठ फरवरी को प्रभाव में आना था. व्हाट्सएप की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया कि निजी संवाद और प्रोफाइल से जुड़ी बाकी सूचनाओं को लेकर फेसबुक के साथ डेटा साझेदारी प्रभावित नहीं होगी और ये केवल व्यावसायिक चैट से संबंधित है जैसे कि अगर कोई उपयोककर्ता व्हाट्सएप के जरिए किसी कंपनी के कस्टमर सर्विस प्लेटफॉर्म पर बात करता है.

व्हाट्सएप ने कंपनी के ब्लॉग में कहा, ”हमें कई लोगों से पता चला कि हमारे हाल के अपडेट को लेकर लोगों के बीच बहुत सारी भ्रांतियां हैं. गलत जानकारियां चिंता पैदा कर रही हैं और हम चाहते हैं कि हर कोई हमारे सिद्धांतों एवं तथ्यों को समझे.”

इसमें आगे कहा गया, ”व्हाट्सएप का आधार एक सरल विचार है: आप अपने दोस्तों या परिवारों के साथ जो कुछ भी साझा करते हैं वो आपके बीच ही रहेगा. इसका अर्थ ये है कि हम ‘ऐंड टू ऐंड एनक्रिप्शन’ के जरिए आपके निजी संवाद की हमेशा रक्षा करेंगे. इसलिए न तो व्हाट्सएप और न ही फेसबुक इन निजी संदेशों को देख सकते हैं. यही वजह है कि किसे कौन कॉल कर रहा है या संदेश भेज रहा है हम इसका ब्यौरा नहीं रखते हैं. हम आपके द्वारा शेयर की जाने वाली लोकेशन को भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कांटैक्ट फेसबुक के साथ साझा नहीं करते हैं.”

कंपनी ने कहा, ”आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा. हम नीति की समीक्षा करने की खातिर लोगों के पास जाएंगे. 15 मई को नए व्यावसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे.” कंपनी ने शुक्रवार को एक अलग ब्लॉग पोस्ट में भ्रम की स्थिति को दूर करने की कोशिश की और एक चार्ट भी साझा किया. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि व्हाटसएप इस्तेमाल करने पर कौन सी सूचना सुरक्षित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहलोत सरकार ने बढ़ाई नाइट कर्फ्यू की अवधि, नहीं खुलेंगी दुकानें

Next Post

कोहरे का कहर: 25 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत, कई घायल

Next Post
कोहरे का कहर: 25 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत, कई घायल

कोहरे का कहर: 25 गाड़ियां आपस में टकराई, एक की मौत, कई घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d