BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

WhatsApp से कर पाएंगे UPI बेस्ड पेमेंट, NPCI से मिली मंजूरी

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
WhatsApp से कर पाएंगे UPI बेस्ड पेमेंट, NPCI से मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) को भारत में पेमेंट सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने  WhatsApp Pay को हरी झंडी दे दी है लेकिन शर्त यह रखा है कि इसे फिलहाल 2 करोड़ यूजर्स के लिए ही जारी किया जाएगा. बता दें कि भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है. 

भारत में  WhatsApp Pay की मंजूरी मिलने का बाद PhonePe, गूगल पे जैसे यूपीआई एप की मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि व्हाट्सएप से पेमेंट होने पर लोगों को सबसे पहला फायदा यह होगा कि पेमेंट का काम व्हाट्सएप से होने से उन्हें अलग से एक एप रखने की जरूरत नहीं होगी. बता दें कि हाल ही में फोन पे ने कहा था कि उसके यूजर्स की संख्या 25 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है.

दो साल से चल रही है टेस्टिंग

व्हाट्सएप को सिर्फ सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने का ही इंतजार था, क्योंकि कंपनी पिछले दो साल से भारत में WhatsApp Pay की टेस्टिंग कर रही है. कई हजार यूजर्स पहले से ही बीटा वर्जन पर WhatsApp Pay का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही WhatsApp Pay को भारत में जारी करेगी. नए अपडेट के बाद आपको किसी अन्य यूपीआई एप की तरह यूपीआई पिन बनाना होगा और उसके बाद आप पेमेंट कर सकेंगे.

NPCI ने तय की थर्ड पार्टी एप के लिए लेनदेन की सीमा

NPCI ने व्हाट्सएप को हरी झंडी देने के साथ ही थर्ड पार्टी एप के लिए यूपीआई लेनदेन की सीमा तय की है जो कि एक जनवरी 2021 से लागू होगी. नए नियम के तहत सिंगर थर्ड पार्टी एप कुल यूपीआई लेनदेन का अधिकतम 30 फीसदी ही होगा. सरकार ने यह फैसला यूपीआई में किसी एप के एकाधिकार को रोकने के लिए लिया है.

एनपीसीआई ने हाल ही में कहा है भारत में अब हर महीने दो अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. एक जनवरी 2021 से लागू हो रहे नए नियम को एक उदाहरण से समझें तो मान लीजिए कि अलग-अलग यूपीआई एप से हर महीने तीन अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन होते हैं तो इसका 30 फीसदी यानी अधिकतम 90 लाख ट्रांजैक्शन ही किसी एक थर्ड पार्टी एप यानी पेटीएम, गूगल और जियो पे एक महीने में किए जा सकेंगे.


 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मानव दिवस सृजन में खराब प्रदर्शन वाली पंचायतों की डीडीसी ने की समीक्षा

Next Post

बड़ा फैसला: 7 नवंबर से 30 नवंबर तक हर तरह के पटाखों पर लगी रोक

Next Post
पटाखों की बिक्री पर लगी रोक, बिक्री पर देना होगा 10 हजार का जुर्माना

बड़ा फैसला: 7 नवंबर से 30 नवंबर तक हर तरह के पटाखों पर लगी रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d